प्लास्टिक बटन बनाने का व्यवसाय/ button making business - green solar
SUBTOTAL :
large
प्लास्टिक बटन बनाने का व्यवसाय/ button making business

प्लास्टिक बटन बनाने का व्यवसाय/ button making business

Short Description:

Product Description

my business guide के ब्लॉग पर आपका स्वागत हैं आज की इस पोस्ट में हम बटन  निर्माण व्यवसाय के बारे में चर्चा करेंगे| पेंट,शर्ट,छोटे बच्चों के कपडे, महिलाओं के रेडीमेड ड्रेस, ब्लाउज, आदि के लिए प्लास्टिक बटनों की जरूरत होती हैं प्रतिदिन देश की जनसंख्या में इजाफा हो रहा है इसलिए दिन प्रतिदिन कपड़ो की मांग भी बढ़ रही हैं इसलिए बटनों की भी जरूरत ज्यादा होती हैं
इसलिए आप अगर बटन बना कर रेडीमेड कपड़ा निर्माताओं को अपना उत्पाद बेचते हैं तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं 

प्लास्टिक के बटन बनाने हेतु विद्युत से चलने वाले आटोमेटिक मशीनें बाज़ार में उपलब्ध हैं अगर आप यह व्यवसाय छोटे पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं तो हाथ से चलने वाली  हैंड मोल्डेड  मशीन  भी इस्तेमाल में ला सकते हैं|

नायलॉन के बटन आटोमेटिक मशीन की  मदद से तैयार किये जाते हैं तथा इंजेक्शन मोल्डिंग एवं कम्प्रेशन मोल्डिंग से प्लास्टिक बटन तैयार किये जाते हैं अक्रेलिक बटन तैयार करने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल विदेशों से आयात करना पड़ता हैं |

plastic button manufacturing business guide in Hindi 


पोलिस्टर नायलॉन आदि कच्चे माल से बटन तैयार करने की मशीनरी  भारत में उपलब्ध हैं 
बटन बनाने  हेतु नायलॉन तथा अक्रेलिक की शीटों के बटन के आकार के टुकड़े किए जाते हैं फिर डिजायनिंग मशीनों से उन्हें मन चाहा आकार दिया जाता हैं  फिर इन बटनों में छेद कर चमक लाने हेतु बड़े ड्रम में डाल कर पोलिशिंग किया जाता हैं |

कम्प्रेशन विधि से प्लास्टिक के बटन बनाने हेतु  मोल्डिंग बैरल में कच्चा माल डाल कर हीटर की सहायता से गर्म किया जाता हैं जिस प्रकार की बटन तैयार करनी होती हैं उसके अनुरूप मल्टी कव्हीटी मोल्ड में फिट किया जाता हैं आटोमेटिक मशीन शुरू करने पर कच्चा माल मोल्डिंग सांचे में जाकर फिट किये हुए नाप के अनुसार बटन बनाते है 

हैंड मोल्डिंग मशीनों में जिस रंग की बटन तैयार करनी हैं उस रंग की गोलियां सांचे में डालनी पड़ती हैं डाई को गर्म करने के बाद जितनी बटन तैयार करनी हैं उस नाप की प्लास्टिक की गोल्लियाँ गर्म हुई डाई में डालते जाइये सांचे के अनुरूप बटन तैयार होते जायेंगे| आधुनिक दौर में फैशन के अनुरूप रंग बिरंगे बटन तैयार करके मार्किट में बेच सकते हैं

बटन बनाने में क्या-२ रॉ मटेरियल लगेगा व् रॉ मटेरियल कहाँ से ख़रीदे?

प्लास्टिक के बटन बनाने हेतु नायलॉन,पोलिस्टर, तैयार शीट्स, प्लास्टिक की रंगीन गोलियां,पिगमेंट, पेराफिन वेक्स, फिलर्स, पी.वी.सी. रेजिन, स्टेव लाइजर, प्लास्टीसाइजर, आदि कच्चे माल की जरुरत पड़ती हैं|
आप यह रॉ मटेरियल (कच्चा माल) इंडिया मार्ट, ट्रेड इंडिया जैसी वेब साईट से ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं|

प्लास्टिक बटन बनाने में क्या मशीनरी लगेगी एवं प्लास्टिक बटन बनाने की मशीनरी कहाँ से खरीदें?

आप यह मशीनरी इंडिया मार्ट या ट्रेड इंडिया से खरीद सकते हैं इन वेब साइटों पर आपको डीलर्स के नंबर मिल जायेंगे साथ ही अगर आप ऑनलाइन आर्डर करना चाहते हैं तो भी कर सकते हैं
मशीनरी में आपको इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन, मल्टी कव्हटी मोल्डिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, हैंड मोल्डेड मशीन, आदि मशीनरी तथा इनके रख रखाव हेतु उपयुक्त उपकरणों की जरुरत पड़ेगी|


अपना उत्पाद कहाँ बेचे?

अपना उत्पाद तैयार करने के बाद निर्माता के पास सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि  उस उत्पाद को कहाँ बेचा जाए | बटन बना कर आप इन्हें  गारमेंट  मेनुफेक्चर को बेच सकते है क्योंकि वो प्लास्टिक बटन का सबसे बड़ा ग्राहक होगा| आप गारमेंट निर्माताओं से आर्डर लेकर उनकी पसंद के डिजाईन भी तैयार कर दे सकते हैं  साथ ही एक्स्ट्रा सेल के लिए आप टेलरिंग मटेरियल की दुकान, दरजी की दुकान,जनरल स्टोर्स, सुपर मार्किट, कटलरी की दुकानें आदि पर बेच सकते हैं |


                         "सैंपल प्रोजेक्ट रिपोर्ट "

                             

जमीन अथवा इमारत:

प्लांट हेतु जगह : 500 वर्ग फूट 
ऑफिस हेतु जगह : 100 वर्ग फूट 

लेबर / मजदूर 

कुशल मजदुर: 1

अर्धकुशल मजदुर: 1

अकुशल:  1 

लागत एवं मुनाफा:

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको  2 से  3 लाख रूपये की आवश्यकता होगी तथा आप  1.5 से 2.5 लाख रूपये सालाना कमा सकते हैं| 

(नोट: सभी प्रकार की जानकारी तथा आंकड़े जुटाने में हमारी तरफ से पूरी कोशिश की गई है फिर भी किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटी के लिए हम जिम्मेदार नहीं है पाठक से अनुरोध है कि वह किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले उसके बारे में जमीनी स्तर पर जानकारी हासील करलें, किसी भी प्रकार की व्यवसाय हानि के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे|)

 

0 Reviews:

Post Your Review